इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन की कार्यशैली से बदली थाने की तस्वीर, लंबित मामलों के निस्तारण से लेकर पीड़ितों की सुनवाई तक दिख रही तेजी

सुस्ती के पुराने ठिकाने पर अब एक्शन की नई इबारत लिख रही टड़ियावां पुलिस 

इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन की कार्यशैली से बदली थाने की तस्वीर, लंबित मामलों के निस्तारण से लेकर पीड़ितों की सुनवाई तक दिख रही तेजी

 

#हरदोई

.

कभी सुस्त पुलिसिंग को लेकर चर्चा में रहने वाला टड़ियावां थाना इन दिनों अपनी सक्रियता को लेकर सुर्खियों में है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के नेतृत्व और निर्देशन में थाने की कार्यप्रणाली में तेजी दिखाई देने लगी है। पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए पीड़ितों की समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

चार्ज संभालने के कुछ ही समय में इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने पुलिसिंग को सक्रिय बनाने, अपराधों पर अंकुश लगाने और फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने पर जोर दिया है। थाने में लंबित प्रकरणों को लेकर दिखाई जा रही तत्परता से उन पीड़ितों को भी उम्मीद जगी है, जो लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे थे।

कुल मिलाकर टड़ियावां पुलिस की मौजूदा कार्यशैली में बदलाव की झलक साफ दिखाई दे रही है। अब जरूरत है कि यह सक्रियता हमेशा बनी रहे। थाना प्रभारी पीड़ितों को न्याय और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के रूप में लगातार नजर आए।

 

सुस्ती पर लगाम, कार्रवाई में रफ्तार और फरियादियों को राहत?यही होनी चाहिए टड़ियावां पुलिस की नई पहचान!

 

✍️ डी.डी. शुक्ला स्वतंत्र

पत्रकार, हरदोई