गांधी जयंती पर रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को किया नमन

मुरादाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में श्रद्धा और सम्मान के साथ गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर और उप मुख्य यांत्रिक अभियंता अनुराग यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में रोडवेज के अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यशाला के समस्त स्टाफ ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के संदेश को याद किया।

क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी देशवासियों को सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन और कार्यों में अपनाना ही राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।