फिरोजपुर मंडल की माल ढुलाई में बढ़ोतरी, होशियारपुर गुड्स शेड से 49 हजार टन से अधिक ब्लास्ट लोडिंग

फिरोजपुर। फिरोजपुर मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान होशियारपुर गुड्स शेड से ब्लास्ट लोडिंग में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि में 761 वैगनों में 16 रेक लोड किए गए, जिनमें करीब 49,453 टन ब्लास्ट का लदान किया गया।

ब्लास्ट लोडिंग से मंडल को लगभग 24 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि मंडल द्वारा माल यातायात को बढ़ावा देने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और मालभाड़ा राजस्व में वृद्धि के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा पारंपरिक माल के साथ-साथ नई वस्तुओं के परिवहन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे माल ढुलाई के क्षेत्र में रेलवे की भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है।