ऑपरेशन साइ–बज्र के अंतर्गत पीलीभीत पुलिस ने करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलास

रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत
दिनांक/ 21 सितंबर 2026
मो 9719672920

ऑपरेशन साइ?बज्र के अंतर्गत पीलीभीत पुलिस ने करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा.

एक बड़ी खबर पीलीभीत से प्रकाश में आई है जहां ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत पीलीभीत पुलिस ने साइबर ठगों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क का कनेक्शन देश भर में दर्ज 200 साइबर शिकायतों से जुड़ा है।

पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस ने ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत कार्रवाई करते हुए मोहसिन और राहुल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 लैपटॉप, 6 मोबाइल, 16 फर्जी आधार कार्ड और कई बैंक पासबुक, एटीएम और चेकबुक बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक ये गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। गरीब लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनके दस्तावेज ले लेते थे और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें म्यूल अकाउंट बनाते थे। फिर 47 BET गेमिंग और फर्जी इन्वेस्टमेंट प्लान के नाम पर देश भर के लोगों से ठगी की रकम इन्हीं खातों में मंगवाते थे।


सिर्फ तीन खातों से 70 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन हुआ जिनमे हारून के खाते से - 85 शिकायतें - 42.54 करोड़ का लेन-देन हुआ,
मोहसिन के खाते से - 15 शिकायतें - 32 करोड़ का लेन-देन हुआ.
राहुल के खाते से - 34 शिकायतें - 28 करोड़ का लेन-देन हुआ।
पुलिस ने खातों में मौजूद 5 लाख रुपये को होल्ड कर दिया है.

इस मामले में थाना जहानाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 285/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस अब इस गिरोह के दो अन्य फरार सदस्यों विशाल मौर्य और फरमान की तलाश कर रही है और बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की फॉरेंसिक जांच करा रही है।