त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

फिरोजपुर। आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर?कोलकाता?अमृतसर और अमृतसर?बरौनी?अमृतसर के बीच आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

अमृतसर?कोलकाता स्पेशल के 8 फेरे

रेलवे के अनुसार 04624 अमृतसर?कोलकाता आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी और 42 घंटे 50 मिनट के सफर के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में 04623 कोलकाता?अमृतसर स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 4:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन के कुल आठ फेरे होंगे।

ट्रेन दोनों दिशाओं में मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, आसनसोल और बर्द्धमान समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

अमृतसर?बरौनी स्पेशल के 9 फेरे

04668 अमृतसर?बरौनी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी और सोमवार सुबह 2:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस ट्रेन के नौ फेरे होंगे।

वापसी में 04667 बरौनी?अमृतसर स्पेशल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच भी

दोनों त्योहार स्पेशल ट्रेनों में एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, नौ स्लीपर और छह सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।