सोमवार की बारिश ऊंचाहार विकास खंड का कार्यालय का नजारा

ऊँचाहार,रायबरेली।ये है विकास खंड कार्यालय जहां पर ग्राम सभाओं के विकास की नींव डाली जाती है बजट निकलता है विकास को हवा देते है।सोमवार की झमा झम बारिश में स्वयं की विकास की गंगा बहा दी।अब एका एक मानसून ने दस्तक तो दी नहीं और लोगों को मानसून के बारे में पहले से पता था वर्षा ऋतु का मौसम है बावजूद भी आँख,कान और मुंह पर पट्टी रही।जिसका जीता जागता नमूना सामने पेश है।ऊंचाहार विकास खंड कार्यालय जाना है तो नाव की व्यवस्था साथ ले जाए।विकास खंड के किसी भी अधिकारी कर्मचारी से बात करो तो सब चंगा सी।