गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव छह ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, चार का आंशिक निरस्तीकरण; कई ट्रेनें देरी से होंगी रवाना

प्रयागराज। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट उनौला रेलखंड के दोहरीकरण के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, आंशिक निरस्तीकरण, समय में बदलाव और नियंत्रित परिचालन का निर्णय लिया है।

छह ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

गाड़ी संख्या 15565 ललित ग्राम नई दिल्ली 3 सितंबर को छपरा?वाराणसी?अयोध्या कैंट?बाराबंकी होकर चलेगी। यह सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा में नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 15707 कटिहार अमृतसर 1 और 2 सितंबर को छपरा औंड़िहार जौनपुर अयोध्या कैंट बाराबंकी होकर चलेगी। यह एकमा, सिवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा और कर्नलगंज स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 12565 दरभंगा नई दिल्ली 3 सितंबर को छपरा वाराणसी बनारस प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर संचालित होगी। यह सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग और उन्नाव में नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 19725 कासगंज?दरभंगा 1 और 2 सितंबर को बाराबंकी अयोध्या कैंट शाहगंज होकर चलेगी। यह गोंडा और गोरखपुर में नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 02563 बरौनी नई दिल्ली विशेष और 02569 दरभंगा नई दिल्ली विशेष 3 सितंबर को छपरा औंड़िहार वाराणसी बनारस प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेंगी। दोनों ट्रेनें निर्धारित मार्ग के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेंगी।

चार ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित

गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद गोरखपुर 1 और 2 सितंबर को भटनी तक ही चलेगी। भटनी से गोरखपुर के बीच इसका परिचालन निरस्त रहेगा।

वापसी में गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर अहमदाबाद 2 और 3 सितंबर को गोरखपुर के बजाय भटनी से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 11047 दादर गोरखपुर 1 सितंबर को मऊ तक ही जाएगी और मऊ से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 11048 गोरखपुर?दादर 3 सितंबर को गोरखपुर के बजाय मऊ से रवाना होगी।

छह ट्रेनों के समय में बदलाव

एनआई कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर भटिंडा 3 सितंबर को तीन घंटे, 22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 150 मिनट तथा 15029 गोरखपुर पुणे 150 मिनट की देरी से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 19038 बरौनी बांद्रा टर्मिनस 3 सितंबर को पांच घंटे और 19037 बांद्रा टर्मिनस बरौनी 31 अगस्त को 120 मिनट की देरी से चलेगी। वहीं, 15705 कटिहार?दिल्ली 3 सितंबर को 75 मिनट विलंब से रवाना होगी।

दो ट्रेनें रास्ते में नियंत्रित रहेंगी

गाड़ी संख्या 19726 दरभंगा कासगंज 3 सितंबर को वाराणसी मंडल में करीब 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इसी तरह 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?गोरखपुर 2 सितंबर को मार्ग में कुल 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग और समय से जुड़ी नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें। दोहरीकरण का यह कार्य रेल अधोसंरचना को मजबूत करने और भविष्य में ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यात्रियों से निर्माण कार्य के दौरान रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई है।