अहमदाबाद–तिरुच्चिराप्पल्लि साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब होगी नियमित

अहमदाबाद तिरुच्चिराप्पल्लि साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब होगी नियमित

24 सितंबर से 19419/19420 नंबर से साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में होगा संचालन

अहमदाबाद। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद तिरुच्चिराप्पल्लि साप्ताहिक विशेष ट्रेन को नियमित करने का निर्णय लिया है। अब ट्रेन संख्या 09419/09420 का संचालन क्रमशः 19419/19420 अहमदाबाद?तिरुच्चिराप्पल्लि?अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 19419 अहमदाबाद तिरुच्चिराप्पल्लि एक्सप्रेस 24 सितंबर 2026 से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 9:20 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और तीसरे दिन शनिवार को सुबह 3:35 बजे तिरुच्चिराप्पल्लि पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19420 तिरुच्चिराप्पल्लि अहमदाबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर 2026 से प्रत्येक रविवार को सुबह 5:45 बजे तिरुच्चिराप्पल्लि से रवाना होकर सोमवार को रात 9:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम, आदोनि, गुंतकल, ताडिपत्रि, कड़पा, रेणिगुंटा, अरक्कोणम, पेरम्बूर, चेन्नै एग्मोर, ताम्बरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कडलूर, चिदम्बरम, शिरकाषि, वैथीश्वरन कोइल, मइलाडुतुरै, कुंभकोणम, पापनासम और तंजावूर स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

आरक्षण 26 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगा।