खेरागढ़ दंगल की तैयारियों का लिया जायजा, 29 अगस्त को मंडी ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

संवाददाता सुमित गर्ग

खेरागढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को विधानसभा खेरागढ़ के मंडी ग्राउंड में आयोजित होने वाले ?खेरागढ़ दंगल 2026? की तैयारियां तेज हो गई हैं। ?नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत? अभियान को समर्पित इस आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शनिवार को आयोजक चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने जिम्मेदार साथियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार, मंच, ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दंगल में देश-विदेश में अपनी पहलवानी का दमखम दिखा चुके दर्जनों महिला और सैकड़ों पुरुष पहलवान शिरकत करेंगे। आयोजन में हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रवेश, बैठने, मंच, ध्वनि एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

आयोजक चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने बताया कि दंगल के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए तैयारियों को लगातार गति दी जा रही है।