एटा: संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर जलेसर पहुंची भव्य कलश यात्रा.!

*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर जलेसर पहुंची भव्य कलश यात्रा*

एटा/जलेसर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 106 जलेसर में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। एटा से रथ द्वारा जलेसर पहुंचाए गए कलश का सर्वप्रथम नारी शक्ति नीलम प्रजापति, सदस्य जिला कार्य समिति भाजपा एटा, ने विधिवत पूजन किया।

इसके बाद भाजपा विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने सिर पर कलश रखकर अंबेडकर पार्क, गोल नगर से कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा अंबेडकर पार्क गोल नगर से प्रारंभ होकर अकबरपुर हवेली, घंटाघर बाजार, बौद्ध जी पार्क, महावीर गंज स्थित अंबेडकर पार्क सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। जगह-जगह कलश पूजन और यात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन महर्षि वाल्मीकि मंदिर, महावीर गंज पर हुआ।

इस अवसर पर भाजपा विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों के माध्यम से समाज को समानता, समरसता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

वहीं नीलम प्रजापति ने कहा कि संत रविदास जी महाराज के विचारों और आदर्शों पर चलकर समाज में एकता एवं सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

कलश यात्रा में दिलीप वासने, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल वाल्मीकि, सरजू गौतम, अजय वाल्मीकि, राहुल प्रताप सिंह, बीएल कुशवाहा, राहुल मिश्रा, विराट जैन, सत्येंद्र जादौन, पवन पचौरी, सुधीर गौतम, धर्मेंद्र राजपूत, मुन्नी देवी प्रजापति, मनोज प्रजापति, निखिल प्रजापति, कन्हा, डॉ. मोहन सिंह, वीरेंद्र सविता, जयपाल कुशवाहा, हीरालाल, रामगोपाल लोधी, लखपत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

*रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।*