* दिल्ली में बेजुबानों के लिए दिल्ली सरकार और हंस गौशाला द्वारा मुफ्त इलाज की सुविधा *

दिल्ली सरकार के पशु पालन विभाग के चीफ़ इन चार्ज डॉ जे बालमुर्गन चीफ वेटरनेरी ऑफिसर साउथ डिस्ट्रिक्ट और डॉ एम इकबाल और श्री सतबीर सिंह जी व स्टाफ, हंस गौशाला फाउंडेशन के सहयोग से राजधानी में बेजुबान जानवरों और पशुओं के इलाज के लिए निशुल्क व रियायती पशु चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की और वेक्सिनेशन की सुविधा भी आज के डेरा गांव केनिःशुल्क कैंप में दी गई ,

* 24x7 आपातकालीन व OPD सुविधा: दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा 24 घंटे चलने वाले सरकारी पशु अस्पतालों और हेल्पलाइन सेवा (011-23967555) का संचालन किया जा रहा है।

* मुफ्त जांच व वेक्सिनेशन की सुविधा हंसगौशाला व दिल्ली सरकार के पशु चिकित्सालयों में आवारा व बीमार पशुओं (जैसे गाय, नंदी, कुत्ते और अन्य छोटे-बड़े जानवर) का निशुल्क इलाज, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार किया गया।

* सर्जरी और एम्बुलेंस सेवा: गंभीर रूप से घायल जानवरों के लिए ऑपरेशन (OT), एक्स-रे, लैब टेस्ट और रेस्क्यू के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।

यह संयुक्त प्रयास दिल्ली में सड़कों पर भटक रहे असहाय पशुओं के संरक्षण और उनके बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक सराहनीय कदम है जो कि दिल्ली सरकार के पशु चिकित्सालय और हंस गौशाला फाउंडेशन द्वारा समय समय पर कैंप लगाकर दी जाने वाली सुविधा अत्यंत सराहनीय है। इस सुविधा का भरपूर फायदा स्थानीय निवासियों ने अपने पेट्स का वेक्सिनेशन लगवाकर उठाया , धन्य हो डॉ जे बालमुर्गन जी और डॉ एम इकबाल जी, हंस गौशाला फाउंडेशन और साबिर जी और होनहार स्टाफ का ,