* सफाई अभियान चलाकर किया क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर:महेश प्रजापति *

दक्षिण दिल्ली के मैदान गढ़ी गांव में आज सुबह एक विशेष सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर श्री महेश प्रजापति द्वारा ,

* अभियान की शुरुआत सुबह-सुबह गांव के मुख्य मंदिरऔर " सोनी की समाधि " और सार्वजनिक स्थानों से की गई। यहां पर दिन में बुजुर्ग पुरुष / महिलाएं इस ओपन चौपाल का सदुपयोग करते हैं।

* सफाई कार्य: सड़कों के किनारे फैले कचरे को साफ किया गया, नालियों की सफाई की गई और जगह-जगह जमा प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा गया।

* जागरूकता संदेश: ग्रामीणों को अपने घर के आसपास सफाई रखने, गीला और सूखा कचरा अलग रखने तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव को स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए इस तरह के सफाई अभियान श्री महेश प्रजापति जी हर शनिवार , इतवार और छुट्टी के दिन दिल से निरंतर करते रहने में अग्रसर रहते हैं स्वेच्छा से करते हैं आगे भी नियमित रूप से संकल्प लेते हैं।