महंगी चीनी के विरोध में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने लगाया स्टॉल, ₹20 किलो बेची चीनी

महंगी चीनी के विरोध में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने लगाया स्टॉल, ₹20 किलो बेची चीनी

महिला जिला चिकित्सालय के बाहर जुटी महिलाओं की भीड़, रक्षाबंधन तक गांव-मोहल्लों में ₹20 किलो चीनी बांटने का ऐलान

#हरदोई
.
चीनी की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता ने शनिवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला जिला चिकित्सालय के बाहर स्टॉल लगाकर महिलाओं को ₹20 प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई और सरकार की महंगाई नीति पर सवाल उठाए।

रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी और खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। बाजार में चीनी के दाम करीब ₹65 प्रति किलो तक पहुंचने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि बाजार भाव से काफी कम कीमत पर चीनी बेचने का उद्देश्य लोगों को महंगाई के प्रति जागरूक करना और सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करना है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की भीड़ जुटी और ₹20 किलो चीनी मिलने को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखाई दी।

रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि वह रक्षाबंधन तक गांवों और मोहल्लों में जाकर गरीब माताओं और बहनों को ₹20 प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उनका यह प्रदर्शन स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय रहा।

इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, जिला उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, जिला सचिव सोनू गुप्ता, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, सचिन यादव, अनुराग यादव, रोहित कश्यप, सौरभ यादव पंडित, पिंटू वर्मा, दीपू तिवारी, शिवम कश्यप, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Highlights