नवंबर से बदल जाएगा जोधपुर मंडल से जुड़ी 10 ट्रेनों का कोच संयोजन

नवंबर से बदल जाएगा जोधपुर मंडल से जुड़ी 10 ट्रेनों का कोच संयोजन

एसी, शयनयान और साधारण श्रेणी के कोचों की संख्या में होगा बदलाव, यात्री सुविधा के अनुसार रेलवे ने लिया निर्णय

जोधपुर। यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से जुड़ी कई ट्रेनों के कोच संयोजन में बदलाव किया जा रहा है। नवंबर से अलग-अलग तिथियों पर ट्रेनों में एसी, शयनयान और साधारण श्रेणी के कोचों की संख्या बदली जाएगी। इससे यात्रियों को विभिन्न श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता के नए विकल्प मिलेंगे।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार कोच संयोजन में बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

मरुधर एक्सप्रेस में 21 कोच

गाड़ी संख्या 14854/14853, 14864/14863 और 14866/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में जोधपुर से 16 नवंबर और वाराणसी सिटी से 17 नवंबर से नया कोच संयोजन लागू होगा। इसमें 2 द्वितीय वातानुकूलित, 5 तृतीय वातानुकूलित, 2 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड कोच सहित कुल 21 कोच होंगे।

सूर्यनगरी सुपरफास्ट में 22 कोच

गाड़ी संख्या 12479/12480 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट में जोधपुर से 22 नवंबर और बांद्रा टर्मिनस से 23 नवंबर से बदलाव होगा। ट्रेन में 1 प्रथम वातानुकूलित, 2 द्वितीय वातानुकूलित, 4 तृतीय वातानुकूलित, 3 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 22481/22482 में जोधपुर से 20 नवंबर और दिल्ली सराय से 21 नवंबर से 1 प्रथम वातानुकूलित, 2 द्वितीय वातानुकूलित, 4 तृतीय वातानुकूलित, 3 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच होंगे।

जैसलमेर-साबरमती ट्रेनों में 19-19 कोच

गाड़ी संख्या 20492/20491 में साबरमती से 1 नवंबर और जैसलमेर से 2 नवंबर से 1 द्वितीय वातानुकूलित, 5 तृतीय वातानुकूलित, 1 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 19 कोच होंगे।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20485/20486 में जैसलमेर से 1 नवंबर और साबरमती से 3 नवंबर से समान संयोजन के साथ कुल 19 कोच होंगे।

रणकपुर एक्सप्रेस में 22 कोच

गाड़ी संख्या 14707/14708 हनुमानगढ़-दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस में हनुमानगढ़ से 1 नवंबर और दादर से 2 नवंबर से 2 द्वितीय वातानुकूलित, 7 तृतीय वातानुकूलित, 1 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच होंगे।

अन्य ट्रेनों में भी बदलाव

गाड़ी संख्या 14803/14804 में भगत की कोठी से 1 नवंबर और जम्मूतवी से 2 नवंबर से 1 द्वितीय वातानुकूलित, 3 तृतीय वातानुकूलित, 2 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 18 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 14813/14814 में जोधपुर से 1 नवंबर और भोपाल से 2 नवंबर से 1 द्वितीय वातानुकूलित, 3 तृतीय वातानुकूलित, 2 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 18 कोच होंगे।

रेलवे के इस बदलाव का उद्देश्य यात्री मांग के अनुरूप कोचों का बेहतर उपयोग करते हुए विभिन्न श्रेणियों में उपलब्धता को संतुलित करना है।