श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले पर श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा, परसनेऊ स्टेशन पर तीन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

बीकानेर। श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने परसनेऊ स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 1 और 2 सितंबर 2026 को किया जाएगा। रेलवे की इस व्यवस्था से मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर तथा प्रयागराज-लालगढ़-प्रयागराज रेल सेवाओं का परसनेऊ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रहेगा।

इन ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

ट्रेन संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को परसनेऊ स्टेशन पर 10:51 बजे पहुंचेगी और 10:53 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 22472 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को 14:07 बजे परसनेऊ पहुंचेगी और 14:09 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को परसनेऊ स्टेशन पर 23:39 बजे आगमन और 23:41 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस 31 अगस्त और 1 सितंबर को 05:21 बजे पहुंचेगी तथा 05:23 बजे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 31 अगस्त और 1 सितंबर को परसनेऊ स्टेशन पर 17:27 बजे पहुंचेगी और 17:29 बजे रवाना होगी। जबकि ट्रेन संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को 09:29 बजे आगमन एवं 09:31 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे की इस पहल से श्री बालाजी दादो जी महाराज हनुमान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेनों से उतरने और चढ़ने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। अस्थायी ठहराव के कारण मेले के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।