पौत्र प्राप्ति पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दी बधाई

लखनऊ। भाजपा आगरा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने सोमवार को 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पौत्र प्राप्ति एवं दादाजी बनने पर उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री मौर्य ने राजकुमार कुशवाहा को स्नेह एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर गयाप्रसाद कुशवाहा, गजाधर सिंह कुशवाहा एवं भानु प्रताप दीक्षित भी मौजूद रहे।