पीलीभीत में भाजपा कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया।

भाजपा की ?हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा? अभियान को लेकर कार्ययोजना बैठक संपन्न, 13 से 15 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ?हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा? अभियान के सफल आयोजन को लेकर कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 13 अगस्त को जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं मौन जुलूस का आयोजन किया जाएगा। वहीं 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है।उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई ह