पीलीभीत में जन आरोग्य केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज के डंडे को राष्ट्रध्वज से बांधकर किया गया अपमान। मीडिया पर वीडियो जमकर हुआ वायरल.

रिपोर्टर /राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत�
मो 9719672920

�पीलीभीत में जन आरोग्य केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज के डंडे को राष्ट्रध्वज से बांधकर किया गया अपमान।

मीडिया पर वीडियो जमकर हुआ वायरल.

पीलीभीत जनपद में राष्ट्रध्वज को फहराने के लिए उसके डंडे को राष्ट्रध्वज से ही बांधकर राष्ट्रध्वज का अपमान करने का सनसनीखेज मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया क्षेत्र के ग्राम नवादा कंजा से प्रकाश में आया है।पूरे मामले का वीडियो बनाकर किसी ग्रामीण के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।यहां पर बने जन आरोग्य केंद्र में तैनात cho के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज के डंडे को राष्ट्र ध्वज से ही बांधकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है।ग्रामीणों में इसका विरोध देखने को मिला है,किसी जागरूक ग्रामीण जनों के द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया है।जहां देश 80वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही शान से खुशीपूर्वक मना रहा है और जिला पीलीभीत के जागरूक अधिकारियों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की अपील की जा रही है तो वहीं कुछ कर्मचारियों की नासमझी और लापरवाही के चलते इस तरह के मामले प्रकाश में आ रहे हैं, अब देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।