* श्री राम अस्पताल की अनूठी पहल हर नागरिक के लिए निशुल्क प्राथमिक उपचार *

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री राम अस्पताल एवं हार्ट सेंटर, विकास पुरी में देशभक्ति, सेवा और मानवता के संदेश के साथ विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव बब्बर, Member, Delhi Development Authority (DDA) तथा श्री हरीश ओबेरॉय, Municipal Councillor, Keshopur, Ward 103 एवं Chairman, West Zone, Municipal Corporation of Delhi (MCD) उपस्थित रहे। दोनों सम्मानित अतिथियों ने अस्पताल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की और अस्पताल की सेवा भावना एवं सामाजिक पहलों की सराहना की।

समारोह के दौरान ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के Healthcare Warriors?डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं सपोर्ट टीम?के समर्पण और सेवाओं को भी सम्मानित किया गया। अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत विशेष नृत्य कार्यक्रम ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण और भी जीवंत कर दिया।

इस अवसर का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण श्री राम अस्पताल द्वारा शुरू की गई एक अनूठी सामाजिक स्वास्थ्य पहल रही। अस्पताल ने घोषणा की कि Emergency Department में आने वाले प्रत्येक नागरिक को नि:शुल्क First Aid Treatment प्रदान किया जाएगा।

अचानक दुर्घटना, चोट, बेहोशी, अत्यधिक रक्तस्राव या किसी अन्य आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन कई बार इलाज के खर्च की चिंता या तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने के कारण लोग अस्पताल पहुंचने में देरी करते हैं। यह देरी मरीज की स्थिति को गंभीर बना सकती है।

श्री राम अस्पताल की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पैसे की कमी किसी व्यक्ति को समय पर First Aid मिलने में बाधा न बने। Emergency में आने वाले नागरिकों को प्राथमिक उपचार नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार आगे के उपचार के लिए उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

इस पहल के पीछे अस्पताल का संदेश स्पष्ट है??समय पर इलाज सबका हक है।?

श्री राम अस्पताल का मानना है कि Healthcare Warriors की जिम्मेदारी केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि जरूरत के समय समाज के साथ खड़े रहना भी है। यह पहल इसी सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रयास है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने और समाज के प्रत्येक नागरिक तक मानवीय एवं समयबद्ध चिकित्सा सहायता पहुंचाने की दिशा में श्री राम अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।