वाटरएड द्वारा की गई संपूर्णता अभियान की शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाटरएड द्वारा ब्लाक मुख्यालय समेत जनपद के विभिन्न पंचायतों में संपूर्णता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान जल जागरुकता की शपथ भी उपस्थित जन प्रतिनिधियों, प्रधानों व समुदाय के लोगों को दिलायी गई। इस अवसर पर प्रधान, समुदाय एवं ब्लॉक प्रमुख मुख्य रूप से मौजूद रहे इस अभियान के दौरान संस्था द्वारा जिले में कराए जा रहे कार्यों को 15 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच 45 दिनों में अभियान चलाकर पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर वाटरएड के आदित्य मिश्र, दयाली प्रसाद, पंकज, विवेकानन्द, कृष्ण कुमार व राजकुमारी जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।