हथगाम-थरियांव मार्ग को लेकर आंदोलन उग्र

समाजसेवी अब्दुल गनी सैकड़ों की संख्या में धरने पर बैठे

खागा/फतेहपुर ।हथगाम थरियांव सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है।आज 15 अगस्त को बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल से हथगाम में स्मारक स्थल तक पैदल मार्च करेंगे। इसके बाद 17 तारीख को सड़क जाम की योजना बनाई गई है।इसकी जानकारी जन आंदोलन के प्रमुख बाबू सिंह खरहरा ने दी है।उधर,10 अगस्त से लगातार जारी अनिश्चितकालीन धरना एवं जन आंदोलन के बारे में प्रशासन ने अभी तक नोटिस नहीं लिया है जबकि आंदोलन लगातार बड़ा स्वरूप लेता जा रहा है।जानकारी के अनुसार हथगाम एवं थरियांव मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग को लेकर बाबू सिंह खरहरा एवं शिव सिंह सागर के नेतृत्व में विगत 10 अगस्त से लगातार बंदीपुर चौराहे पर धरना दिया जा रहा है।धरने में अब तक भारतीय किसान यूनियन सहित कई संगठन समर्थन दे चुके हैं। धरने में आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।बाबू सिंह पूरी रात धरने पर बैठे रहते हैं।देर रात तक ग्रामीण भी धरने में शामिल होते हैं।सड़क जाम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल से हथगाम तक पद यात्रा करेंगे और सड़क निर्माण की मांग को बुलंद करेंगे।इसके बाद 17 अगस्त को सड़क जाम का कार्यक्रम बनाया गया है जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण हथगाम-थरियांव मार्ग को और अवरुद्ध कर देंगे।इसके पहले 16 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरना स्थल पर जाएंगे और धरने में शामिल होंगे।सिठौरा से जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी उस्मान गनी समाजसेवी अपने तमाम साथियों के साथ सड़क की मांग को लेकर चल रहे धरने में अपना समर्थन देने पहुंचे और धरने को संबोधित किया।प्रधान मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद आसिफ राजापुर कस्बा के प्रधान अख्तर भाई,शिव सिंह सागर के अलावा संजय सिंह,धीरेंद्र गुप्ता,नरेंद्र कुमार,सुरेश लोधी,पवन कुमार यादव, ज्ञान सिंह,राजकुमार,शिव नारायण लोधी,शुभम कुमार,जितेन्द्र सिंह,अंकित सिंह,वसीक सनम,मो.आसिफ,मो.आकिल, उस्मान गनी,आफताब अहमद,जयचंद यादव,प्रधान मोहम्मद आरिफ आदि लोग मौजूद रहे।जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी उस्मान गनी ने कहा कि इस आंदोलन में हुए हम और हमारी टीम तन-मन-धन से साथ में हैं और हर हाल में सड़क का चौड़ीकरण होकर रहेगा।