सीएसएमटी पुनर्विकास कार्य के चलते 21 अगस्त तक बढ़ा ट्रैफिक ब्लॉक, कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें दादर और ठाणे तक ही चलेंगी

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने प्लेटफॉर्म संख्या 16 पर चल रहे ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की अवधि 21 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इसके चलते कुछ प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन पहले की तरह जारी रहेगा।

रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या 16 और 17 पर फाउंडेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। यह सीएसएमटी पुनर्विकास परियोजना का अहम हिस्सा है, जिसके लिए ब्लॉक बढ़ाना आवश्यक माना गया है।

21 अगस्त 2026 तक गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा?सीएसएमटी एक्सप्रेस, 12112 अमरावती?सीएसएमटी एक्सप्रेस और 22120 मडगांव?सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस दादर स्टेशन तक ही संचालित होंगी। वहीं गाड़ी संख्या 12134 मंगलूरु?सीएसएमटी एक्सप्रेस का शॉर्ट टर्मिनेशन ठाणे स्टेशन पर रहेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे का कहना है कि सीएसएमटी के आधुनिकीकरण और बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे भविष्य में यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।