हरदोई में 9 अगस्त को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, गांधी भवन में गहलोत नर्सिंग होम करेगा आयोजन

हरदोई। शहर के गांधी भवन में 9 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रक्तदान महाअभियान-2026 के तहत आयोजित होगा, जिसमें आमजन को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, जनरल मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी, कार्डियोलॉजी, दंत रोग, नेत्र रोग और ईएनटी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण करेंगे।
इसके अलावा बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, वजन, लंबाई और बीएमआई की जांच, स्वास्थ्य परामर्श, जीवनशैली संबंधी सलाह तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ व्यक्ति, जिनका वजन 45 किलोग्राम या उससे अधिक है, रक्तदान कर सकते हैं। प्रत्येक रक्तदाता को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।
शिविर का आयोजन गहलोत नर्सिंग होम, स्टेशन रोड, पुलिस लाइन के सामने, हरदोई द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9208081600 पर संपर्क किया जा सकता है।