गिरवी के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

गिरवी के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

अनपढ़ किसान से धोखे में कराया बैनामा, कई लोगों पर साजिश का आरोप

#हरदोई

.

जनपद के माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा से एक गंभीर भूमि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गिरवी (बंधक) के नाम पर उसकी जमीन का बैनामा कराकर हड़प लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तेरवा निवासी मनीष पाल पुत्र स्व० मोहनलाल ने बताया कि उसकी गाटा संख्या 525 व 527 की भूमि के संबंध में दिनांक 16 मार्च 2026 को रुकनापुर निवासी सुधीर कुमार के साथ गिरवी रखने का एग्रीमेंट हुआ था।पीड़ित का आरोप है कि वह अधिक पढ़ा-लिखा नहीं है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने एग्रीमेंट के स्थान पर धोखे से बैनामा (रजिस्ट्री) करा लिया।

🧾 साजिश में कई लोगों की भूमिका का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में योगेंद्र यादव, अनुज यादव, प्रभात सिंह, रोहित कुमार और रविंद्र कुमार समेत कई लोगों ने मिलकर साजिश रची और बिना किसी भुगतान के जमीन का बैनामा करा लिया। इतना ही नहीं, बाद में खतौनी में भी नाम दर्ज करा लिया गया।

⚠️ पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर

पीड़ित मनीष पाल का कहना है कि वह न्याय के लिए भटक रहा है और उसे कहीं से राहत नहीं मिल रही है। घटना के बाद से वह मानसिक व आर्थिक रूप से काफी परेशान है।

📌 प्रशासन से कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने शासन से मांग की है कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जमीन पर कब्जा रोका जाए और किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।