चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य तेज, 12 ट्रैफिक/ओएचई ब्लॉक रहेंगे, कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदलेंगे

चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 और 4/5 पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 8 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक कुल 12 ट्रैफिक एवं ओएचई ब्लॉक लिए जाएंगे। इस दौरान कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी अस्थायी बदलाव किया जाएगा।

रेल प्रशासन के अनुसार पहले चरण में 8, 12, 19, 26 और 31 अगस्त तथा 4 सितंबर को सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक लाइन संख्या 4, 5, 6, 7 और 8 पर चार-चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। वहीं दूसरे चरण में 10, 17, 21 और 28 अगस्त तथा 2 और 6 सितंबर को सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक लाइन संख्या 6, 7 और 8 पर चार-चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा।

निर्माण कार्य के दौरान 12046, 14542, 15531, 12058, 54532, 14616, 14332 और 64516 सहित कई ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले स्टेशन पर होने वाली उद्घोषणाओं और सूचना पट्टों के माध्यम से अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़?चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 10, 17, 24 और 31 अगस्त तथा 4 सितंबर 2026 को सहारनपुर?चंडीगढ़ खंड के बीच लगभग 60 मिनट तक नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा।

अंबाला मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान रेलवे प्रशासन का सहयोग करें। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थाएं तथा नियमित उद्घोषणाएं सुनिश्चित की जाएंगी।