भाजपा देवसोमनाथ मंडल बैठक में संगठन की एकजुटता पर बल, पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन

संवाददाता - संतोष व्यास

डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी देवसोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देवसोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीतियों, बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने तथा संगठनात्मक एकजुटता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी एवं जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे।

- व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुटता का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का मुख्य आधार मजबूत संगठन और अनुशासित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी पंचायती राज चुनाव की चयन प्रक्रिया में योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

- वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल सह प्रभारी बहादुर पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनसुख पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन दास, वल्लभ पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी, शंकरलाल कलाल, जितेंद्र सिंह चारण, देवीलाल, रामलाल अहारी, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने किया, जबकि बैठक के अंत में मंडल उपाध्यक्ष अशोक सेवक ने उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।