रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस सितंबर में तीन-तीन दिन रहेगी निरस्त

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते संबलपुर?जम्मू तवी?संबलपुर एक्सप्रेस का संचालन निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर?जम्मू तवी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन संबलपुर से 22 सितंबर, 24 सितंबर और 26 सितंबर 2026 को निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18310 जम्मू तवी?संबलपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन जम्मू तवी से 25 सितंबर, 27 सितंबर और 29 सितंबर 2026 को निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह निर्णय बंडामुंडा केबिन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।