भारत-नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर एसएसबी, वाल्मीकि नगर पुलिस और नेपाल एपीएफ पुलिस के अधिकारीयों ने की संयुक्त पेट्रोलिंग।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21वीं वाहिनी गंडक बराज, वाल्मीकि नगर थाना पुलिस के अधिकारी व जवानों ने गुरुवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के एपीएफ, पुलिस के अधिकारीयों व जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर भारत- नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर समन्वयक बैठक भी किया।यह संयुक्त पेट्रोलिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमावर्ती अपराधों और अनाधिकृत प्रवेश को संयुक्त रूप से रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व एसएसबी 21वीं वाहिनी गंडक बराज के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया के द्वारा किया गया। इस दौरान एसएसबी, वाल्मीकि नगर पुलिस तथा नेपाल एपीएफ, पुलिस के जवानों ने गंडक बराज के नो मैंस लैंड पर पैदल मार्च करते हुए गश्ती अभियान चलाया। सीमा क्षेत्र से तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से समय-समय पर स्थानीय प्रशासन व पड़ोसी देश के अधिकारियों व जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जाता है।यह बैठक भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21 वीं वाहिनी गंडक बराज के सीमा चौकी में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर, सीमावर्ती अपराधों, अनाधिकृत प्रवेश, मानव तस्कर, शराब तस्कर, सूचना के आदान-प्रदान, संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर पैनी नजर आदि रोकथाम को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। तथा नई रणनीति बनाई गई।मौके पर एसएसबी के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनिया, वाल्मीकि नगर इंस्पेक्टर मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार हमाल,एसएसबी के अधिकारी रुद्र प्रताप सिंह वही नेपाल की ओर से एपीएफ के इंस्पेक्टर धुरवा थापा, नेपाल के त्रिवेणी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार पाल के अलावा कई जवान शामिल रहे हैं।