पंचायत राज चुनाव से पहले सक्रिय हुई आमजन युवा शक्ति पार्टी, 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता, जवानों व उनके परिवारों के लिए विशेष आरक्षण की उठाई मांग

संवाददाता - संतोष व्यास

डूंगरपुर। आगामी पंचायत राज चुनावों को देखते हुए आमजन युवा शक्ति पार्टी ने क्षेत्र में अपना संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय शकुंतला भवन सागवाडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया।

​जेनजी युवा वादों पर नहीं, विकास और पारदर्शिता पर करता है फैसला : मुकेश कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि आज का युवा जागरूक और शिक्षित है। वह केवल राजनीतिक वादों से प्रभावित होने वाला नहीं है, बल्कि विकास, रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता के आधार पर अपना फैसला करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज बनना है।

- सुरक्षाबलों के जवानों और परिवारों के हक में देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के सुरक्षा बलों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक नई पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों तथा उनके परिवारों के लिए अलग आरक्षण कोटा और विशेष सुविधाओं की मांग को लेकर पार्टी एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। यदि केंद्र सरकार ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो पार्टी कार्यकर्ता जंतर-मंतर (नई दिल्ली) पर शांतिपूर्ण धरना और अनशन करेंगे।

समारोह में ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश कलाल ने कहा कि शिक्षित और दूरदर्शी नेतृत्व ही समाज की समस्याओं का सही समाधान कर सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होकर उभरेगी।

- इन्होंने ग्रहण की सदस्यता :

कार्यक्रम के दौरान सुनील डामोर, जयेश डामोर, कांति डामोर, दिनेश खाट, रमेश डामोर, विशाल पंड्या, प्रदीप पंचाल, राजेंद्र जैन, निर्मला जोशी, आशा डेंडोर, धीरज सेवक, अनीता दवे, राहुल दवे, जयेश पंड्या, नीलेश जोशी सहित कई प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।