27 जुलाई से बदलेगा कई पैसेंजर ट्रेनों का समय, कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस के नियमित संचालन से पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी किया नया टाइम-टेबल

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन को अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे ने 27 जुलाई 2026 से कई पैसेंजर ट्रेनों के संचालन समय में संशोधन किया है। यह बदलाव 15312/15311 कासगंज?ऐशबाग?कासगंज एक्सप्रेस के नियमित संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार मैलानी?डालीगंज, मैलानी?सीतापुर, गोमतीनगर?पीलीभीत और डालीगंज?मैलानी सहित कई सवारी गाड़ियों के प्रस्थान एवं आगमन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ये ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग पर नए समय से संचालित होंगी।

प्रमुख रूप से 55083 मैलानी?डालीगंज, 55081 मैलानी?सीतापुर, 55087 मैलानी?डालीगंज, 55084 डालीगंज?मैलानी तथा 55086 गोमतीनगर?पीलीभीत सवारी गाड़ी के समय में संशोधन किया गया है। इन ट्रेनों के कई स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय बदला गया है, जबकि कुछ स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित समय ही लागू रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित समय अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पूर्वोत्तर रेलवे का कहना है कि यह बदलाव यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।