कठुआ स्टेशन का नाम बदलने के कारण 23-24 जुलाई की मध्य रात्रि में दिल्ली पीआरएस सेवाएं रहेंगी अस्थायी रूप से बंद

दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों को सूचित किया है कि कठुआ (KTHU) रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ (MSKT) किए जाने के कारण दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

रेलवे के अनुसार, 23 और 24 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि में लगभग एक घंटे के लिए दिल्ली पीआरएस की सेवाएं तकनीकी कारणों से उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान स्टेशन का नया नाम आरक्षण प्रणाली में अपडेट किया जाएगा।

इस अवधि में निम्नलिखित सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

पीएनआर पूछताछ

करंट रिजर्वेशन

निरस्तीकरण (कैंसिलेशन)

चार्टिंग

ईडीआर (असाधारण डेटा रिपोर्ट)

कंट्रोल पर पीआरएस रिपोर्ट

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें इन सेवाओं का उपयोग करना हो तो वे निर्धारित समय से पहले अपना कार्य पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद सभी पीआरएस सेवाएं सामान्य रूप से पुनः शुरू कर दी जाएंगी।