यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित

अहमदाबाद। यात्रियों को त्वरित सहायता और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। ये हेल्प डेस्क यात्रियों को यात्रा संबंधी जानकारी, मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।

रेलवे के अनुसार, अहमदाबाद, साबरमती, महेसाणा, पालनपुर और वीरमगाम स्टेशनों पर हेल्प डेस्क सक्रिय हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित स्टेशनों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

हेल्प डेस्क संपर्क नंबर:

अहमदाबाद (प्लेटफॉर्म संख्या-1): 079-22147997

साबरमती: 7043028680

पालनपुर: 9484698141

वीरमगाम: 9213527587

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए इन हेल्प डेस्क और जारी किए गए संपर्क नंबरों का उपयोग करें। इससे यात्रियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।