45 दिवसीय एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने टीमों को दिखाई हरी झंडी

देवरिया।राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी)से बचाव हेतु 45 दिवसीय सघन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया।
दिनांक 22-7-2026 को सुबह 10:30 बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने संयुक्त रूप से टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी चि.स्वा., डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी सदर, डॉ. सतीश कुमार,प.चि.अ. गौरीबाजार*, डॉ. सुनील कुमार, प.चि.अ. भटनी, डा. धोबी राजेश रौनक, प.चि.अ. भलुअनी,शिवराम पति त्रिपाठी LEO, पियूष श्रीवास्तव LEO, निशाकांत तिवारी LEO, विष्णु देव गोड़ LEO, राकेश कुमार भारती वेट.फार्मा. सदर बैतालपुर एवं विभिन्न ब्लॉकों के पैरावेट्स उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने टीमों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान ग्राम प्रधानों एवं जागरूक पशुपालकों के सहयोग से घर-घर जाकर सघन FMD टीकाकरण किया जाए। कोई भी गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशु छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि टीके की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन का कड़ाई से पालन किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कर सभी अधिकारी आपसी समन्वय से लक्ष्य को समयबद्ध पूरा करें।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि 45 दिवसीय अभियान में टीमें रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। टीकाकरण के साथ ही मौके पर "भारत पशुधन एप" पर रियल टाइम डाटा फीड किया जाएगा। इसके लिए पशुपालकों से OTP लेकर ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य होगी।
नोडल अधिकारी डॉ. धोबी राजेश रौनक, मो. 9369302813 ने बताया कि अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। पशुपालक किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।