तानाशाही के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन

रायबरेली।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली में हुई गिरिफ्तारी की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अगुवाई में शहीद स्मारक डिग्री कालेज चौराहा पर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया गया।जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में संसद में विपक्ष की आवाज नहीं सुनी जा रही संसद के बाहर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव लोकतांत्रिक रूप से जनहित की आवाज उठा रहे थे। इसपर देश की जुल्मी अन्यायी सरकार द्वारा उन्हें गिरफ़्तार करना तानाशाही की पराकाष्ठा है।यह भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का द्योतक है।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अडिग होकर तबतक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे जबतक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बछरावा श्यामसुन्दर भारती ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का कुत्सित प्रयास किया है।देश प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है।आगामी चुनाव में इनको भलीभाँति रूप से बेनकाब करेगी।धरने को प्रमुख रूप से दिव्यांबर सिंह,आरपी यादव,डा.शशिकांत शर्मा,चौ.सुरेश निर्मल,प्रदीप तिवारी,रज्जू ख़ान,मुनेश्वर पासी,ओपी यादव,राजेश मौर्य,हसीन अहमद,मो.अरशद खान,श्रवण चौधरी,आकाश मौर्य,अरुण प्रताप यादव,कल्लू चौधरी,मो.मुशीर,शिवदुलारी,ब्रजेन्द्र चौधरी,जेपी यादव,सुरजीत सिंह,सौरभ सिंह यादव शुभम लोहिया,फ़हीम अहमद,अजय यादव,मो.सलीम,अखिलेश माही,सरफराज,अशरफ़ मेवाती आदि ने संबोधित किया।करीब तीन घंटे तक चले धरने का समापन अखिलेश यादव की रिहाई होने के बाद समाप्त हुआ।