पेड़ों की छंटाई के चलते 21 जुलाई को कई इलाकों में सुबह चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मुरादाबाद। शहर में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से मंगलवार 21 जुलाई को 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र गांधीबाग से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह शटडाउन बिजली लाइनों के पास पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के लिए लिया जा रहा है।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्य भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें।

इस दौरान कमिश्नर कार्यालय, जज कंपाउंड, ऑफिसर्स कॉलोनी, कमिश्नर एवं जिलाधिकारी आवास, चक्कर की मिलक, आदर्श कॉलोनी, नवीन नगर, सिविल लाइंस, जीगर कॉलोनी, जयंतपुर, आरटीएस, बुद्ध बाजार, मालवीय नगर, कबीर नगर, स्टेशन रोड, आर्य समाज, गंज रोड, गांधी नगर, जवाहर नगर और रामपुर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।