पुलिस ने न्यायालय का पांच वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।जिले में चल रहे समकालीन अभियान के तहत बगहा पुलिस जिला के कप्तान राजेश कुमार के दिशा-निर्देश पर वाल्मीकि नगर और नौरंगिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में शनिवार की देर शाम न्यायालय के पांच वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वाल्मीकि नगर

थानाध्यक्ष मनोज कुमार और नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि वारंटियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान में निकले वाल्मीकि नगर पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सिंह और नौरंगिया ए एस आई धर्मेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि न्यायालय का पांच वारंटी राजू मुसहर उम्र लगभग 40 वर्ष पिता चंदर मुसहर ग्राम सेमरीडीह,कुलदीप महतो उम्र लगभग 65 वर्ष पिता लक्ष्मी महतो ग्राम डुमरी तथा विजय कुशवाहा पिता केदार कुशवाहा ग्राम हरैया कोट सभी का ग्राम वाल्मीकि नगर अपने घर पर है।वहीं नौरंगिया थाना क्षेत्र के अमावा गांव निवासी रोहित मुसहर पिता नंदलाल मुसहर तथा नन्हू राय पिता मित्र लाल राय को गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार सभी वारंटीयों को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है