विधायक ने मृत बच्चे के परिवार से मिल कर न्याय का दिया भरोसा ।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के करमहवा टोला गांव निवासी 10 वर्षीय कृष कुमार पिता राजकिशोर शर्मा की मौत विगत 10 जुलाई को लौकरिया थाना क्षेत्र के हर्नाटांड स्थित कौटिल्य छात्रावास में शिक्षक के पिटाई से हुई मामले में शनिवार को वाल्मीकि नगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने मृत बच्चे के परिजन से मिल कर न्याय का भरोसा दिलाया है।इस बाबत विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह बेहद ही शर्मनाक व दु:खद घटना है।शोक संतप्त परिवार से मिल कर उन्हें उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले का कसूरवार शिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा।वहीं मृतक बच्चे का माता खुशबू कुमारी,दादा गोपाल शर्मा,दादी मुलती देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कौटिल्य छात्रावास के प्रबंधकों पर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि वे लोग मामले को लीपापोती करने में लगे हैं।इस पर विधायक ने कहा कि घटना के समय मैं बाहर मीटिंग में था।परंतु पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए न्याय देने का आदेश दिया था।इस मामले में कहीं से कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।साथ ही बताया कि एक शिक्षा संस्थान द्वारा इस तरह का कुकृत किया गया है।परन्तु ग्राम वासियों के आक्रोशित होने के कारण अन्य शिक्षा संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है।जो न्यायोचित नहीं है।इससे अन्य बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है।जल्द बाकी अन्य शिक्षा संस्थानों को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।

*विधायक ने ग्रामीणों की सुनी समस्या*: मृत बच्चे के परिजन से मिलने के उपरांत विधायक श्री प्रसाद ने ग्रामीणों से मिल उनकी समस्या को सुना।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पर पानी का जमाव नाला नहीं होने के कारण हो जाता है।जिससे बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से मिलकर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर अमित कुमार उर्फ बिट्टू जायसवाल,विनय कुशवाहा,जितेंद्र यादव,अमर कुशवाहा,भोलू श्रीवास्तव,रविंद्र कुमार,अनवर अली,रंजीत कुमार,सुमन गुप्ता,उमेश कुमार,हरिहर गद्दी,आलमगीर गद्दी,शंभू मुखिया,संगम राव,अनिल कुमार, डॉ शिवलाल ,विष्णु कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।