सामाख्याली–गांधीधाम रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी बदलाव

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में सामाख्याली, वोंध और भचाऊ स्टेशनों के बीच चौहरिकरण एवं ऑटोमैटिक सिग्नलिंग परियोजना के कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान कई ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

रेलवे के अनुसार, 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक 22483 भगत की कोठी गांधीधाम एक्सप्रेस भीलड़ी स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी और भीलड़ी गांधीधाम के बीच नहीं चलेगी। वहीं 22484 गांधीधाम भगत की कोठी एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक भीलड़ी स्टेशन से ही रवाना होगी तथा गांधीधाम?भीलड़ी खंड में निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार 19404 दिल्ली भुज एक्सप्रेस 24 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक भीलड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि 19403 भुज?दिल्ली एक्सप्रेस 26 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक भीलड़ी से ही संचालित होगी। इन दोनों ट्रेनों का भीलड़ी?भुज खंड प्रभावित रहेगा।

इसके अलावा 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला भुज एक्सप्रेस 29 जुलाई और 1 अगस्त 2026 को भीलड़ी स्टेशन तक ही चलेगी। वहीं 20983 भुज दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 31 जुलाई और 4 अगस्त 2026 को भीलड़ी स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। इन ट्रेनों का भीलड़ी?भुज खंड निरस्त रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की समय-सारिणी, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।