सामाख्याली–गांधीधाम रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त व आंशिक रूप से प्रभावित

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में सामाख्याली, वोंध और भचाऊ स्टेशनों के बीच चौहरीकरण (क्वाड्रुपलिंग) तथा ऑटोमेटिक सिग्नलिंग परियोजना के कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक लिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना कार्य के चलते सामाख्याली?गांधीधाम रेलखंड पर कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के अनुसार इस दौरान कई ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त कर शॉर्ट टर्मिनेट अथवा शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

पूरी तरह निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनों में गांधीधाम?बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, बांद्रा टर्मिनस?भुज स्पेशल, बांद्रा टर्मिनस?भुज एक्सप्रेस, गांधीधाम?पालनपुर एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस?गांधीधाम एक्सप्रेस तथा अन्य विशेष रेलगाड़ियां शामिल हैं। इनका संचालन 19 जुलाई से 4 अगस्त 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर प्रभावित रहेगा।

वहीं, आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनों में अहमदाबाद?भुज नमो भारत रैपिड रेल, बरेली?भुज एक्सप्रेस, केएसआर बेंगलुरु?गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम?नागरकोइल एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस?भुज एसी एक्सप्रेस, पुणे?भुज एक्सप्रेस तथा इंदौर?गांधीधाम एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि में कुछ स्टेशनों तक ही किया जाएगा।

रेलवे ने बताया कि यह कार्य रेलखंड की परिचालन क्षमता बढ़ाने, ट्रेनों की समयपालन में सुधार तथा यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, समय और अन्य अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट एवं पूछताछ प्रणाली से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।