https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ...">

एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर सी.एल. गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर सी.एल. गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, मुरादाबाद में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं फायर सेफ्टी ऑडिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय एवं अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आग लगने के कारण, उससे बचाव के प्रभावी उपाय तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी की जानकारी दी गई। साथ ही अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का सही उपयोग भी व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से सिखाया गया।

अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का फायर सेफ्टी ऑडिट करते हुए निकास मार्गों, अग्निशमन उपकरणों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा विद्यालय के बस चालकों को भी आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, यात्रियों की सुरक्षित निकासी और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और विद्यालय स्टाफ में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना है।