पीलीभीत में भाजपा के पूर्व मंत्री के द्वारा ग़मगीन माहौल में एक युवक के थप्पड़ मारने से आक्रोशित निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के द्वारा जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन। जिलाधि

लोकेशन पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
मो 9719672910


पीलीभीत में भाजपा के पूर्व मंत्री के द्वारा ग़मगीन माहौल में एक युवक के थप्पड़ मारने से आक्रोशित निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के द्वारा जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन।

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पूर्व मंत्री का विरोध करते हुए मंत्री जी होश में आओ,होश में आओ के जमकर लगाए गए नारे।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को दिए गए ज्ञापन में बीसलपुर के रहने वाले सतपाल कश्यप के साथ ही मारपीट एवं अभद्र व्यवहार की घटना की कड़ी निंदा की गई है।

मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है कानून सभी के लिए समान है और प्रत्येक नागरिक को सम्मान एवं सुरक्षा के साथ जीवन जीने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि घटना से निषाद समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है समाज में हमेशा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हुए सकारात्मक राजनीति का समर्थन किया है,लेकिन समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई तथा पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।