पीलीभीत में पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में लग्जरी कार में पकड़ी गई बिना बिल व रशीद की दवाइयां। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपितों सहित लग्जरी कार में भरी हुई ब

लोकेशन पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
मो 9719672910


पीलीभीत में पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में लग्जरी कार में पकड़ी गई बिना बिल व रशीद की दवाइयां।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपितों सहित लग्जरी कार में भरी हुई बिना रसीद और बिल के अवैध दवाइयों को किया बरामद।

हिरासत में लिए तीनों युवकों से पुलिस के द्वारा सघन पूछताछ की गई।

पुलिस पूछताछ में तीनो आरोपी लग्जरी गाड़ी में पुलिस को मिली दवाइयां का बिल व रसीद नहीं दिखा सके।

पूछताछ में तीनों युवकों के द्वारा बताया गया है कि हम यह दवाई (bums )डॉक्टर अनस के कहने पर लेकर मरीज को देने आए हैं।

जहानाबद पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की गई तो लग्जरी गाड़ी से बरामद की गई दवाइयां आरोपी कस्वा न्यूरिया के एक बैंकट हॉल में मरीजो को बांटने के लिए लाई गई थी,मगर कोई भी डिग्री व बैध प्रमाण पत्र गिरफ्तार आरोपी नहीं दिखा पाए हैं।पुलिस द्वारा इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपित महफूज आलम पुत्र मकबूल अहमद निवासी बहलाई कला थाना मोहनगंज जिला अमेठी, कौसर पुत्र वीजर निवासी ग्राम लालपुर गंगवारी थाना मेनाठेर जनपद मुरादाबाद और रोहित पुत्र मुकेश निवासी ग्राम रतनपुर थाना उचोलिया लखीमपुर खीरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह,शाही चौकी प्रभारी राकेश गौतम सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे हैं।

जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में शाही चौकी का मामला।