खोया हुआ आईफोन लौटाकर रेलवे ने जीता यात्री का विश्वास

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) राजकुमार की ईमानदारी और सतर्कता ने एक यात्री का खोया हुआ आईफोन सुरक्षित लौटाकर रेलवे के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस से नई दिल्ली से नागपुर यात्रा कर रहे गौरव वानखेड़े (21 वर्ष) ने नागपुर स्टेशन पर अपना आईफोन गुम होने की सूचना सीटीआई श्री राजकुमार को दी। प्रारंभिक तलाश के बावजूद मोबाइल नहीं मिला, जिसके बाद यात्री को जीआरपी में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

इसी दौरान ट्रेन जब दुर्ग स्टेशन पहुंची तो एक सहयात्री को सीट के नीचे सीट कवर के पास एक आईफोन मिला। सूचना मिलने पर सीटीआई श्री राजकुमार ने तुरंत पीएनआर विवरण के आधार पर यात्री के वैकल्पिक संपर्क नंबर की जानकारी जुटाई और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। बाद में गौरव वानखेड़े को फोन की बरामदगी की सूचना दी गई।