बुढ़ा पुष्कर–पुष्कर के बीच रेलवे फाटक 17 जुलाई को 10 घंटे रहेगा बंद

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के तहत बुढ़ा पुष्कर पुष्कर रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या-02 पर रबराइज्ड पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 17 जुलाई (शुक्रवार) को यह फाटक सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार कि.मी. 23/4-5 पर स्थित इस समपार फाटक पर आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के लिए रबराइज्ड पैनल लगाया जाएगा। कार्य के दौरान पुष्कर?देवनगर रोड पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

रेलवे ने आमजन से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। इस अवधि में यात्री और वाहन चालक समपार फाटक संख्या-03 के माध्यम से पुष्कर नागौर हाईवे अथवा अन्य उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

रेलवे प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद फाटक पर आवागमन पहले की तरह सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।