17 जुलाई को संत रविदास एक्सप्रेस का शुभारंभ, पहली बार शाम 7 बजे पहुंचेगी अंबाला कैंट

अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के लिए 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन प्रारंभिक रूप से जलंधर कैंट?वाराणसी के बीच स्पेशल सेवा के रूप में संचालित होगी।

उत्तर रेलवे के अनुसार, उद्घाटन के दिन ट्रेन संख्या 04686 संत रविदास एक्सप्रेस पहली बार शाम 7:00 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस अवसर पर स्टेशन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने बताया कि बाद में यह ट्रेन नियमित रूप से ट्रेन संख्या 14624/14625 के रूप में छेहरटा (पंजाब)?वाराणसी के बीच सप्ताह में बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी। इससे पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा तथा यात्रियों को नई और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने मीडिया प्रतिनिधियों को 17 जुलाई को शाम लगभग 6:30 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वागत समारोह में आमंत्रित किया है। रेल प्रशासन ने लोगों से नई ट्रेन सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और इसके प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील भी की है।