वाल्मीकि नगर के संपर्क तथा भू अर्जन कार्यालय के द्वारा गंडक बांध नेपाल से अतिक्रमण हटाने की कार्य जल्द ही होगी शुरू।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।सीमावर्ती देश नेपाल मेंगंडक बांध से अतिक्रमण हटाने का कवायद संपर्क तथा भू अर्जन कार्यालय के द्वारा जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा ।इस संबंध में वाल्मीकि नगर स्थित संपर्क तथा भू अर्जन कार्यालय के भू अर्जन पदाधिकारी (लाइजन ऑफिसर) शोभीत हलवाई ने बताया कि नेपाल क्षेत्र के 36 नंबर पुल से लेकर झुलनीपुर तक लगभग 25 किलोमीटर गंडक बांध पर अतिक्रमण कर कुछ जगहों पर घर तथा दुकान बना कर लोग रह रहे है। जिन्हें खाली कराने को लेकर गंडक बराज के शीर्ष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल अनवर वाल्मीकि नगर तथा अन्य नेपाल के अभियंताओं व अधिकारियों के साथ कुछ दिन पहले वाल्मीकि नगर स्थित अतिथि गृह में बैठक की गई थी। साथ ही विभागीय पत्र भी शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मीकि नगर के द्वारा भेजा गया था। जिसके आलोक में कार्रवाई करने के लिए नेपाल के लाइजन ऑफिसर शोभीत हलवाइ नेतृत्व में सुस्ता गांवपालिका के प्रतिनिधि के रूप में विजय अधिकारी, विनयी त्रिवेणी गांवपलिका से प्रतिनिधि बुद्धिराज ओली, नेपाल गंडक पश्चिमी नहर से प्रतिनिधि जीवलाल भूशाल, पिपरपाती, गुठी परसौनी माइनर से प्रतिनिधि जोखू यादव तथा संपर्क तथा भू अर्जन कार्यालय के कर्मचारी कृष्णा अर्याल एवं राजन पंथ सहित छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। शीघ्र ही गंडक बांध से अतिक्रमण हटाने संबंधी जरूरी कार्यों को गति देना शुरू कर दिया जाएगा।