वाल्मीकि नगर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान का किया निरीक्षण।

  • वाल्मीकि नगर के स्वास्थ्य केंद्र में हो रहे प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा के तहत जांच का किया निरीक्षण।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।देश भर में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्र,झुग्गी झोपड़ी सहित सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता तथा स्क्रीनिंग किया जा रहा है।जो कि आगामी 14 अगस्त तक चलेगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को टीबी मुक्त देश बनाना है। इस दौरान बुधवार को प्रखंड बगहा 2 के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ के बी एन सिंह वाल्मीकिनगर क्षेत्र का दौड़ा करते हुए निरीक्षण किया।तथा इस अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए।इस बाबत जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ श्री सिंह ने बताया कि देश भर में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जगह जगह पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्र,गली मुहल्ले,झुगी झोपड़ी तथा विद्यालयों में पहुंच कर सभी लोगों का जांच तथा स्क्रीनिंग किया जा रहा।और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी आदि का जांच किया जा रहा है।स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई पॉजिटिव मरीज पाया जाता है तो इसके इलाज के लिए सारी सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए निक्षय मित्र भी बनाया जा रहा है।जिसमें चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी सहभागी बन रहे है।साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर में कुशल चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की जा रही है।तथा उचित परामर्श के साथ रहने सहने के तौर तरीकों को भी बताया जा रहा है।सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगभग 20 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श तथा दबाइयां उपलब्ध कराई गई है।इस अवसर पर डॉ. सीमा गिरी,डॉ उदय भानु सिंह,डॉ विकास कुमार,हेल्थ मैनेजर जितेंद्र कुमार,जी एन एम आरती कुमारी,फार्मासिस्ट राजीव कुमार, ए एन एम सोनाली कुमारी,संजू कुमारी,एल टी चंदेश्वर ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।