भारतीय सीमा से नेपाल क्षेत्र में जा रहे प्रतिबंध 1935 एम्पुल ड्रग्स के साथ दो युवक को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिला में भारतीय सीमा क्षेत्र से अवैध रूप से लाई जा रही नेपाल में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ दो युवक को नेपाल पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी तथा डीएसपी मदन थापा ने बताया कि नेपाल पुलिस को गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुआ था, कि तस्कर भारतीय सीमा से अवैध रूप से तस्करी कर नेपाल में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित ड्रग्स को नेपाल में लाए जाने के फिराक में है। सूचना प्राप्त होते ही ड्रग्स नियंत्रण ब्यूरो तथा नेपाल पुलिस की संयुक्त टोली गठित कर सरवाल गांवपालिका के वार्ड नंबर दो सुगौली में भारतीय सीमा क्षेत्र से आनेवाले रास्ते पर सवारी चेक जांच के लिए लगा दिया गया। इसी दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल UP 56 F 9529 को चेक जांच के लिए रोका गया। मोटरसाइकिल पर सवार अमानीगंज निवासी 25 वर्षीय सोहित कमकर तथा भुजहवा निवासी 23 वर्षीय अफजल अंसारी की बैग की जब तलाशी लिया गया, तो बैग में से नेपाल में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित ड्रग्स फर्नागन का 645 एम्पुल, डायजेपाम का 645 एम्पुल तथा बुप्रिनॉर्फिन का 645 एम्पुल बरामद हुआ। बरामद ड्रग्स को जप्त करते हुए दोनों युवक को हिरासत में ले लिया गया। अवैध ड्रग्स के साथ हिरासत में लिए गये दोनों युवक को जिला पुलिस कार्यालय लाया गया है। तथा उनसे बरामद ड्रग्स तथा इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे मे पूछताछ की जा रही है।