संतपुर सोहरिया पंचायत में महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिया गया प्रशिक्षण। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 केअंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना के संतपुर सोहरिया पंचायत के भेड़िहाड़ी थारू टोला गांव में महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय वन्य जीव संस्थान के एनएमसी जलज परियोजना के तहत रेजीम आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संतपुर सोहरिया के मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो ने बताया कि अर्थ गंगा की अवधारणा को साकार करते हुए नदी और स्थानीय समुदाय के बीच आजीविका आधारित संबंध मजबूत करने के उद्वेश्य से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सोमवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षक प्रियंका कुमारी ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्येश्य से आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 महिलाओं को शामिल किया गया है।महिलाओं को रेजिन आर्ट की तहत कंगन, चाबी रिंग, माला, हार, नथिया सहित कई आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान उत्पादों की गुणवत्ता,डिजाइन और बाजार के मांग अनुसार निर्माण करने की जानकारी भी दी जा रही है।परियोजना सहायक मुकेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्येश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। रेजिन आर्ट के माध्यम से तैयार किए गए उत्पादों का वितरण कर महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगी।