रामदेवरा मेले के लिए जोधपुर–रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई को चलेगी

रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर?रामदेवरा?भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04867 जोधपुर?रामदेवरा स्पेशल 16 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04868 रामदेवरा?भगत की कोठी स्पेशल उसी दिन दोपहर 2:00 बजे रामदेवरा से रवाना होकर शाम 5:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

यह विशेष रेलसेवा जोधपुर, राईकाबाग, मंडौर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलौदी स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे रामदेवरा मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।